Site icon Lahar Chakra

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट का रुख, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक व निफ्टी 150 अंक लुढ़का

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 503 अंक फिसलकर 72,260.09 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 151 अंक टूटकर 22,626.50 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी रही। सेंसेक्स सोमवार को 1.52 प्रतिशत टूटकर 72,771.72 अंक पर बंद हुआ था। यह 30 मार्च, 2026 के बाद इसका सबसे निचला बंद स्तर था। निफ्टी 360.25 अंक या 1.56 प्रतिशत फिसलकर 22,780.25 पर रहा था।

Exit mobile version