Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत तक की उछाल

Mumbai. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद बाजार में फिर तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 822.64 अंक यानी 1.11 प्रतिशत चढ़कर 74,675.54 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 217.65 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,106.60 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत चढ़ा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 2.6 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.3 प्रतिशत की तेजी आई। टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त में रहे।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडिगो, ट्रेंट, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट रही। जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को खुलने के कुछ ही मिनटों में निवेशकों से 85 प्रतिशत अभिदान मिल गया।

दशहरा के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 876.37 अंक टूटकर और एनएसई निफ्टी 257.20 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version