Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1,403.71 अंक उछला, Nifty 378.85 अंक चढ़ा

Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और पश्चिम एशिया संघर्ष का जल्द समाधान निकलने की उम्मीद के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,403.71 अंक उछलकर 78,689.87 अंक पर और एनएसई निफ्टी 378.85 अंक चढ़कर 24,340.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट रही।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 1.07 प्रतिशत फिसलकर 93.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सेंसेक्स बुधवार को 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 अंक पर और निफ्टी 149.75 अंक की बढ़त के साथ 23,960.60 अंक पर बंद हुआ था।

Exit mobile version