Site icon Lahar Chakra

Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1097 अंक उछला

Mumbai.विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,097.33 अंक उछलकर 82,186.92 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 274.30 अंक चढ़कर 25,317.55 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल टाइटन का शेयर गिरावट में रहा। ‘दिवाली बलिप्रतिपदा’ के अवसर पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे।

Exit mobile version