Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में आज भी तेजी, पिछले चार सत्र में Sensex 3,671.82 अंक यानी पांच प्रतिशत चढ़ा, निफ्टी में 1,112 अंक की बढ़त

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 288 अंक चढ़कर 77,185.35 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.25 अंक की बढ़त के साथ 23,890.85 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट रही।

सेंसेक्स मंगलवार को 1,225.07 अंक यानी 1.62 प्रतिशत उछलकर दिन के उच्चतम स्तर 76,917.85 पर बंद हुआ था। निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 प्रतिशत चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 23,810.85 पर बंद हुआ था। पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 3,671.82 अंक यानी पांच प्रतिशत चढ़ा है जबकि निफ्टी में 1,112 अंक यानी 4.89 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

Exit mobile version