Site icon Lahar Chakra

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 470.50 अंक तक टूटा, फिर संभला, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीदारी से ये बाद में थोड़ा संभल गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.50 अंक टूटकर 74,318 अंक पर और एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 147.10 अंक टूटकर 22,999.05 अंक पर रहा। बाद में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने वापसी की। सेंसेक्स 46.49 अंक फिसलकर 74,682.78 पर जबकि निफ्टी 14.55 अंक की गिरावट के साथ 23,131.60 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूटा। दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 39.4 प्रतिशत बढ़ने के बावजूद बैंक के शेयर में गिरावट आई। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर भी में गिरावट रहे।

वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स शुक्रवार को 413.66 अंक और निफ्टी 148.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version