Site icon Lahar Chakra

LBSM College में खेल मैदान निर्माण में अनियमितता को लेकर छात्रों ने गेट पर जड़ा ताला, धरना पर बैठे

Jamshedpur. करनडीह के आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रोें ने बुधवार सुबह 7 बजे एलबीएसएम कॉलेज मेन गेट में ताला जड़ दिया. इसके बाद गेट पर ही धरना पर बैठ गये. छात्र खेल मैदान निर्माण कार्य को पूर्ण करने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंचे प्रिंसिपल डाॅ अशोक कुमार झा ने छात्राें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें. इसके बाद मुख्य कार्यपालक अभियंता उज्ज्वल नाग को धरना स्थल पर बुलाया गया.

प्राचार्य, प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी व परसुडीह थाना के पुलिस आरक्षी निरीक्षक मोहम्मद फैज अहमद ने छात्रों के साथ मैदान का निरीक्षण किया, जिसमें मैदान निर्माण में अनियमितता की शिकायत सही मिली. आश्वसान के बाद छात्रों ने आदोलन स्थगित कर दिया. साथ ही प्रिंसिपल डा. अशोक कुमार झा को ज्ञापन सौंपकर अपनी बातें रखीं.

Exit mobile version