Site icon Lahar Chakra

Sudesh Mahto in Manoharpur: सुदेश महतो ने मनोहरपुर में आजसू प्रत्याशी दिनेश चंद्र बोयपाई के पक्ष में पदयात्रा की, बोले, पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए की सरकार

Manoharpur. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सोमवार को प्रत्याशी डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई के पक्ष में मनोहरपुर में पदयात्रा की. इस दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र के मतदाताओं से मुलाकात करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सुदेश की पदयात्रा हीरो शोरूम के पास से निकलकर बैंक रोड होते हुए काजी मोहल्ला कार्यालय में आकर समाप्त हुी. पदयात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए.

हम जनता की सेवा पर विश्वास करते हैं मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा के लिए इस बार एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है. हम जनता की सेवा पर विश्वास करते हैं. यही कारण है कि जनता का अपार समर्थन एनडीए को मिल रहा है. मनोहरपुर की जनता से हमारे उम्मीदवार दिनेश चंद्र बोयपाई को भरपूर सहयोग मिल रहा है. हम इस चुनाव को जनता के विकास व सम्मान के लिए लड़ रहे हैं. हमारा लक्ष्य अंतिम घर तक विकास पहुंचाना होगा. जनता का शासन कायम करना है.

Exit mobile version