
जमशेदपुर : शौण्डिक (सूढ़ी) समाज का अभिनंदन समारोह नंदलाल साहू के नेतृत्व में बुधवार को कमरगोड़ा होटल पीहू में आयोजित की गई.
इस अवसर पर बतौर अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटेनगंज विधायक आलोक चौरसिया एवं भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही उपस्थित हुए.समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि शौण्डिक (सूढ़ी) समाज के राज्य में अहम भूमिका निभाते है. उनकी हर जरूरत और हर समस्या का निदान मेरी पहली प्राथमिकी है.
इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने समाज के लोगों के लिए हर परिस्थिति में साथ देने और एक फोन की दूरी पर खड़ा रहने की बात कही.