Site icon Lahar Chakra

सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान की ओर से नागेंद्र कुमार सिन्हा की पुण्यतिथि पर रोटी बैंक के माध्यम से एमजीएम में कराई गई अटेंडरों एवं अन्य को भोजन।

सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान की ओर से नागेंद्र कुमार सिन्हा की पुण्यतिथि पर रोटी बैंक के माध्यम से एमजीएम में कराई गई अटेंडरों एवं अन्य को भोजन।
सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान, कदमा जमशेदपुर के तत्वाधान में सरायकेला-खरसावां जिला के श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा द्वारा अपने परम आदरणीय श्रद्धेय पिता स्वर्गीय नागेंद्र कुमार सिन्हा के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर जमशेदपुर के रोटी बैंक के चेयरमैन मनोज मिश्रा के सानिध्य में रोटी बैंक के सहयोग से स्थानीय एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर के
प्रांगण में नारायण भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मनोज मिश्रा द्वारा प्रार्थना एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना के साथ की गई,उसके पश्चात गायत्री महामंत्र का जाप किया गया तथा लगभग 350 जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण प्रारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में रोटी बैंक जमशेदपुर के चेयरमैन मनोज मिश्रा,आदित्यपुर के पत्रकार ए के मिश्रा,जमशेदपुर के लोकप्रिय इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव के साथ-साथ दिवंगत स्वर्गीय नागेंद्र सिन्हा के पुत्र श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा एवं उनके परिवार के सदस्य एवं सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान कदमा जमशेदपुर के सदस्य सुरेश कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी फूलन जी, श्रीमती
विभा सिन्हा, पवन जी,श्रीमती अंजना सिन्हा, नवीन गौतम एवं छोटू इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने हाथों से नारायण भोज संपन्न कराया।
सभी जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
ए के मिश्र

Exit mobile version