Site icon Lahar Chakra

South-Eastern Railway के सीनियर डीजीएम बने सुरिंदर पाल

Jamshedpur. 1990 बैच के आइआरएसइ (भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सेवा) सुरिंदर पाल दक्षिण-पूर्व रेलवे के डीजीएम बनाये गये है. वह चंडीगढ़ में रेल भूमि विकास प्राधिकरण के मुख्य परियोजना प्रबंधक थे. सुरिंदर पाल मार्च 1992 में भारतीय रेलवे में शामिल हुए और ट्रेनिंग अवधि पूरी करने के बाद वर्ष 1994 में जम्मू-उधमपुर रेल लिंक की प्रतिष्ठित परियोजना पर तैनात हुए. सुरिंदर पाल ने एनआइटी, कुरुक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है.

Exit mobile version