Site icon Lahar Chakra

Tata Cummins तीन दिन बाद खुलेगी कंपनी, आज फ्लेक्सी ऑफ, 19 अगस्त को ब्लॉक क्लोजर

Jamshedpur. टाटा कमिंस प्रबंधन ने शनिवार 17 अगस्त को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. रविवार (18अगस्त) को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. 19 अगस्त को प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. प्लांट तीन बाद यानी 20 अगस्त को खुलेगा. वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने 17 अगस्त और 19 अगस्त के लिए ये व्यवस्थाएं की हैं.

प्लांट हेड रामफल नेहरा के आदेश से शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया गया है. ब्लॉक क्लोजर या फ्लेक्सी ऑफ के दिन जिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उनके लिए ये सामान्य कार्य दिवस होगा. कर्मचारी अपनी निर्धारित पाली में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे. अन्यथा उन्हें छुट्टी लेनी होगी. जो कर्मचारी शनिवार को काम नहीं करेंगे, उन्हें दो महीने के भीतर एक दिन काम करना होगा. इसके बारे में उन्हें बाद में सूचित किया जायेगा.

Exit mobile version