Site icon Lahar Chakra

Tata Motors Gift: ओलिंपिक पदक विजेता मनु को टाटा मोटर्स ने उपहार के तौर पर दी कार

New Delhi. पेरिस ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा की ओर से सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्हें उपहार के तौर पर टाटा मोटर्स इवी कार दी गयी. गुरुग्राम स्थिति टाटा मोटर्स के शोरूम में मनु भाकर के साथ उनके माता-पिता भी थे. मनु ने पेरिस ओलिंपिक गेम्स में दो पदक जीते थे.

Exit mobile version