New Delhi. वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के ट्रकों और बसों की कीमत एक जनवरी, 2025 से दो प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अपने ट्रकों और बसों के दाम बढ़ाने की घोषणा की. मोटर वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा, कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई. यह अलग-अलग मॉडल तथा संस्करणों के अनुसार अलग-अलग होगी, लेकिन लागू ट्रकों और बसों की पूरी शृंखला पर होगी. मारुति सुजुकी, हुंदै मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स सहित यात्री वाहन विनिर्माताओं के साथ-साथ लक्जरी कार कंपनियां- मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी पहले ही जनवरी से अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं.
Tata Motors : टाटा मोटर्स के ट्रकों-बसों की कीमतें एक जनवरी से दो प्रतिशत तक बढ़ जायेगी, कच्चे माल की बढ़ती लागत का दिया हवाला
