Site icon Lahar Chakra

Tata Motors की मांग में बड़ी उछाल, सितंबर में 42 प्रतिशत बिक्री बढ़ी, कंपनी ने 51,062 वाहन बेचे, अब कंपनी के एमडी गिरीश बाघ ने जतायी यह उम्मीद?

Mumbai. टाटा मोटर्स की सितंबर 2026 में कुल वाहन बिक्री 42.4 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई हो गई. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 35,862 वाहन बेचे थे. मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने बताया कि पिछले महीने वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 31.2 प्रतिशत बढ़कर 43,487 इकाई हो गई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करीब तीन गुना होकर 7,575 वाहन रही. टाटा मोटर्स ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में अंतरराष्ट्रीय कारोबार समेत कुल बिक्री 42.7 प्रतिशत बढ़कर 1,35,114 इकाई हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 94,681 वाहन बेचे थे.

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरीश वाघ ने कहा, ‘एक स्वतंत्र वाणिज्यिक वाहन कंपनी के रूप में पिछले 12 महीनों में हमारे कारोबार में बनी मजबूत और व्यापक गति उत्साहित करने वाली है. यह हमारे उत्पाद खंड, प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार और ग्राहकों की गहरी समझ की मजबूती को दर्शाती है.’

Exit mobile version