Site icon Lahar Chakra

Tata Motors ने जुलाई में बेचीं 71,996 गाड़ियां, पिछले साल इस माह बिके थे 80633 वाहन, 11% घटी बिक्री

New Delhi. टाटा मोटर्स की जुलाई महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 71,996 यूनिट रह गयी. कंपनी ने जुलाई 2023 में 80,633 यूनिट की बिक्री की थी. टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा, कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 11 प्रतिशत घटकर 70,161 यूनिट रह गयी, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 78,844 यूनिट थी.

घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत घटकर 44,954 इकाई रह गई. जुलाई 2023 में यह 47,689 यूनिट थी.
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जुलाई में 18 प्रतिशत घटकर 27,042 यूनिट रह गयी, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 32,944 यूनिट थी.

Exit mobile version