Site icon Lahar Chakra

Tata Motors: सेवानिवृत्त कर्मियों को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी विदाई

Jamshedpur . टाटा मोटर्स कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर विदाई दी गयी. अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सुखमय जीवन की कामना की. साथ ही कहा कि यूनियन सदैव आपके लिए खड़ी रहेगी. सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किया और यूनियन के प्रयासों की सराहना की. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में दिवाकर मिश्रा, मोहम्मद मुमताज अहमद, वनापल्ली, श्रीनिवास राव, चिलकुरी वेंकटेश, चंद्रकांती मंडल, सुरेंद्र साहू, मोहम्मद जाकिर हुसैन, काजल चक्रवर्ती, विभाष पात्रा, अजय कुमार वर्मा, मंगला कुमार महतो शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया.

Exit mobile version