Site icon Lahar Chakra

Tata Motors Union: टाटा मोटर्स यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों गुरमीत सिंह तोते, आरके सिंह समेत अन्य का हुआ अभिनंदन

Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह को बधाई देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को टाटा मोटर्स के ग्रामीण विकास विभाग के मजदूरों का यूनियन ने बधाई दी. इसमें महामंत्री लालबाबू सिंह, विनोद प्रसाद, बंटी सिंह, परवेज आलम और सुनील बारिक शामिल थे. इसके अलावा टाटा कमिंस मजदूर यूनियन प्रेसिडेंट दीपेंद्र चक्रवर्ती, सुमित कुमार, जनरल सेक्रेटरी आई मुरली राजू, असिस्टेंट सेक्रेटरी कामेश्वर पांडेय, सुमित कुमार, सुमित कुमार मुखर्जी आदि बधाई दी. दूसरी ओर, टीआरएफ यूनियन की उपाध्यक्ष बेबी सिंह, जनरल सेक्रेटरी अंजनी सिंह, अस्सिटेंट सेक्रेटरी नवीन कुमार, अस्सिटेंट सेक्रेटरी मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिया महतो, सुशील कुमार, राजीव सिंह, धर्मेंद्र कुमार, डीके सिंह ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय आकर अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह को फूलों का गुलदस्ता देते हुए बधाई दी.

Exit mobile version