Site icon Lahar Chakra

Tata Motors Workers Union: टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन ने दी विदाई, एक दूसरे के साथ साझा किया अनुभव

Jamshedpur.टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सोमवार को विदाई दी गयी. यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने सभी कर्मचारियों को सदैव सहयोग का आश्वासन दिया. सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए यूनियन के प्रयासों की सराहना की. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से मिलने वाले बेहतर सुझाव हम लोगों के लिए नये कार्य करने का नया रास्ता बनाता है. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि हर एक कमेटी मेंबर बड़ी तत्परता के साथ सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर समस्याओं के निदान के लिए दिन-रात लगे रहते हैं. इस दौरान नागेंद्र कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार सिंह, भूलेंद्र मांझी, शंकर दास, सुमित भट्टाचार्य, भवानी महतो, विनोद कुमार सिंह, शिव कर्माकर को विदाई दी गयी.

Exit mobile version