Site icon Lahar Chakra

Tata Pigment के कर्मचारियों को मिलेगा 17.64 फीसदी बोनस, 71,118 रुपये अधिकतम मिलेंगे

Jamshedpur. टाटा पिगमेंट कंपनी के कर्मचारियों को इस साल 17.64 फीसदी बोनस मिलेगा. गुरुवार को इसको लेकर टाटा पिगमेंट मैनेजमेंट और टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत बोनस मद में इस साल 48 लाख 52 हजार रुपये की राशि दी जायेगी. पिछले साल बोनस के मद में 46 लाख रुपये दी गयी थी. पिछले साल से करीब 2 लाख 52 हजार रुपये अधिक बोनस की राशि का भुगतान मैनेजमेंट की ओर से किया जायेगा. कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 71 हजार 118 रुपये और न्यूनतम 54247 रुपये बोनस के रूप में दिया जायेगा. 21 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में पैसा भेज दिया जायेगा.

Exit mobile version