Site icon Lahar Chakra

Tata Power: टाटा पावर ने मुंबई के ट्रॉम्बे संयंत्र में आग से प्रभावित इकाई का परिचालन बहाल किया

New Delhi. टाटा पावर ने मुंबई स्थित ट्रॉम्बे थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट पांच का परिचालन बहाल कर दिया है. यह इकाई पिछले साल सितंबर में आग लगने की घटना के कारण प्रभावित हुई थी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. टाटा पावर ने सोशल मीडिया को दी जानकारी में कि 23 सितंबर, 2024 को केबल वॉल्ट में आग लगने से इकाई प्रभावित हुई थी. कंपनी ने कहा, उसने 23 सितंबर, 2024 को केबल वॉल्ट में आग लगने के बाद अपने ट्रॉम्बे थर्मल पावर स्टेशन में यूनिट पांच (500 मेगावाट) को सफलतापूर्वक फिर से चालू कर दिया है.

Exit mobile version