Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखरन ने उन्हें बधाई दी और टाटा समूह तथा महाराष्ट्र सरकार के बीच दीर्घकालिक साझेदारी का विश्वास जताया. फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि हमने महाराष्ट्र के विकास को गति देने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की. महाराष्ट्र आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन के रूप में, उनके और महाराष्ट्र के 20 शीर्ष सीइओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) के काम के परिणामस्वरूप पिछले साल एक रिपोर्ट पेश की गयी थी. यह रिपोर्ट राज्य के लिए महत्वाकांक्षी एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण साबित होगी.
Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन CM देवेंद्र फडणवीस से मिले, टाटा समूह व महाराष्ट्र सरकार के बीच साझेदारी का विश्वास जताया
