Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Apretish: टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल में अप्रेंटिस का मौका, 10 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Jamshedpur. टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिवीजन में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है. 10 अक्तूबर तक आवेदन जमा किया जा सकता है. झारखंड और ओडिशा का डोमेसाइल अनिवार्य किया गया है. माइनिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेश़, सिविल, बीए, बीएससी, बी कॉम, व कंप्यूटर के जानकार अपना आवेदन जमा कर सकते है. फिटर, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिकल व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से आइटीआइ वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते है. एक अक्तूबर 1994 और एक अक्तूबर 2006 के बीच जन्मा आवेदक को ही मौका दिया जायेगा. चयनित व्यक्ति को सरकार के प्रावधान के तहत एक साल तक स्टाइपेंड के साथ जॉब प्लांट ट्रेनिंग कराया जायेगा. लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा.

Exit mobile version