Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Bonus: टाटा स्टील गम्हरिया में 5.70 करोड़, टिस्को ग्रोथ शॉप में बंटेगा 2.80 करोड़ बोनस

Jamshedpur. टाटा स्टील के टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (अब उसका नाम टाटा स्टील गम्हरिया) में भी सोमवार को बोनस समझौता हो गया. इस बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों के बोनस के मद में 5 करोड़ 70 लाख रुपये है. टाटा कामगार यूनियन के साथ टाटा स्टील प्रबंधन का समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत 1103 कर्मचारी को बोनस की राशि दी जायेगी. इसके तहत अधिकतम 98000 रुपये और न्यूनतम 12700 रुपये दिया जायेगा. टाटा स्टील गम्हरिया में ही लांग प्रोडक्ट जोड़ा को भी जोड़ा गया है. टाटा स्टील के साथ ही इसकी राशि का भुगतान शुक्रवार को किया जायेगा. इधर, टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) में भी बोनस समझौता हुआ. इसके तहत तय किया गया कि कर्मचारियों को इस साल टीजीएस में कुल 237 कर्मचारियों को बोनस की राशि दी जायेगी. बोनस के मद में कर्मचारियों को 2.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जायेगा. वहीं, इस दौरान कर्मचारियों को अधिकतम 3 लाख 35 हजार 458 रुपये और न्यूनतम 70 हजार 785 रुपये दिया जायेगा.

Exit mobile version