Site icon Lahar Chakra

Tata Steel लगातार मजबूती की ओर, हर दिन चढ़ रहे शेयर के भाव, पर Stock market में तीसरे दिन गिरावट, Sensex 203 अंक टूटा

Mumbai. अमेरिका के शुल्क लगाने पर अनिश्चितता के बीच स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही. कमजोर एशियाई बाजारों और विदेशी कोषों की निकासी से भी निवेशकों की धारणा कमजोर हुई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 203.22 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 75,735.96 अंक पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 476.17 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 75,463.01 अंक पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.75 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 22,913.15 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस में उल्लेखनीय गिरावट हुई. एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Exit mobile version