Site icon Lahar Chakra

Tata Steel : सीनियर मैनेजर अभिषेक झा से उलझने पर टाटा स्टील के सीआरएम के कर्मचारी कुमुद यादव को कंपनी प्रबंधन ने किया सस्पेंड, जमा करा लिया गेटपास

Jamshedpur. टाटा स्टील के सीआरएम के कर्मचारी कुमुद यादव को कंपनी प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है. उनपर विभाग के सीनियर मैनेजर अभिषेक झा से अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगा है. मामला एक सप्ताह पूर्व का है. प्रबंधन ने कुमुद यादव के खिलाफ सस्पेंड टिल इंक्वायरी की कार्रवाई की है. उनका गेटपास जमा ले लिया गया है. यूनियन पदाधिकारियों ने कुमुद यादव के मामले को यूनियन के शीर्ष नेताओं के समक्ष रखा है. सीनियर मैनेजर अभिषेक झा ने पिछले माह ही सीआरएम में सोते हुए 21 कर्मचारियों को पकड़ा था. जिसके बाद प्रबंधन ने एक साथ कॉशन लेटर सभी को दिया था. यूनियन नेतृत्व से पूछे जाने पर कहा कि मामले की जांच चल रही है. इसलिए इस बारे में कुछ नहीं बोल सकते हैं.

Exit mobile version