Site icon Lahar Chakra

Tata Steel: टाटा स्टील के वीपी का पदनाम बदला, हेड और चीफ स्तर पर तबादला पदस्थापन

Jamshedpur. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट फाइनांसियल ऑपरेशंस कंट्रोल एंड बिजनेस फाइनांस आइएल 1 संदीप भट्टाचार्य का पदनाम बदलकर वाइस प्रेसिडेंट फाइनांसियल कंट्रोल एंड बिजनेस एनालिटिक्स कर दिया गया है. उनके कार्यों में अतिरिक्त एनालिटिक्स को भी जोड़ा गया है. इसको देखते हुए पदनाम को बदला गया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के स्तर पर इसका सरर्कुलर जारी किया गया है. इधर, टाटा स्टील में हेड और चीफ स्तर पर भी तबादला और पदस्थापन किया गया है. इसके तहत हेड मैकेनिकल कुमार सानू को हेड मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस बनाया गया है. वे चीफ मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस व ऑपरेट को रिपोर्ट करेंगे. इसी तरह चीफ ऑपरेशन वायर डिवीजन सतीश वालेकर थे, जिनको प्रोमोशन देकर आइएल 3 से आइएल 2 स्तर का अधिकारी बनाया गया है.

Exit mobile version