Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Engineer Recruitment: टाटा स्टील के एस्पायरिंग इंजीनियर प्रोग्राम की परीक्षा 6 अक्तूबर को, 120 मिनट की होगी परीक्षा

Jamshedpur. टाटा स्टील के एस्पायरिंग इंजीनियर प्रोग्राम के तहत निकली बहाली के लिए परीक्षा 6 अक्तूबर को होगी. मैकेनिकल, प्रोडक्शन, इंडस्ट्रियल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स व इंस्ट्रुमेंटेशन के लिए 6 अक्तूबर की सुबह 8 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गयी है. 120 मिनट की यह परीक्षा होगी. डेमो व मेन ऑनलाइन असेसटमेंट के लिए लिंक दिया गया है. आवेदकों को समय पर पहुंचने को कहा गया है. निजी मेल सारे लोगों को भेजा गया है. अगर किसी को मेल नहीं मिला है तो लोग Admin. Mettl@Mercer.Com से लिंक हासिल कर सकते है.

Exit mobile version