Site icon Lahar Chakra

Tata Steel फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कर्मचारी दूसरे विभाग में नहीं भेजे जाएंगे, यूनियन ने दी जानकारी

Jamshedpur: टाटा स्टील में कार्यरत टाटा वर्कर्स यूनियन के फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के कमेटी मेंबर शैलेंद्र कुमार, शुभम सिंह, राजेश कुमार, आरके राकेश और आशीष प्रधान ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर कहा कि गुरुवार को हुई बैठक में, जिसमें शीर्ष प्रबंधन के प्रतिनिधि, जैसे वीपीएसएस, चीफ एचआर, और चीफ पीएसडी शामिल थे. सभी ने स्पष्ट रूप से यह पुष्टि की है कि टाटा स्टील के किसी भी कर्मचारी का टीएसटीएसएल में स्थानांतरण नहीं किया जाएगा. यह पुष्टि टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष तीन नेताओं द्वारा किए गए उस वादे को भी पुष्ट करती है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि किसी भी कर्मचारी का टीएसटीएसएल में स्थानांतरण नहीं होगा. यह 100 फीसदी सत्य है और इसमें कोई संदेह की गुंजाइश नहीं है.

Exit mobile version