Site icon Lahar Chakra

Tata Steel गम्हरिया ने पहली बार सीआइआइ – एसएचइ एक्सीलेंस का जीता खिताब

Jamshedpur. टाटा स्टील गम्हरिया को सीआइआइ – एसएचइ एक्सीलेंस अवार्ड्स में पूर्वी क्षेत्र के वृहद विनिर्माण श्रेणी (2500 से अधिक कर्मचारी) में विजेता घोषित किया गया. यह पुरस्कार गुरुवार को कोलकाता में आयोजित 18वें सीआइआइ संगोष्ठी और प्रदर्शनी 2024 के दौरान प्रदान किया गया. यह पुरस्कार सीआइआइ-एसएचइ पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन, राजीव मंगल द्वारा प्रदान किया गया. यह पुरस्कार उन कंपनियों को दिया जाता है, जिन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से संबंधित उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया है. इसमें साइट का आकलन और सीआईआई के जूरी सदस्यों के सामने प्रस्तुति शामिल होती है. इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया. खास बात यह है कि टाटा स्टील गम्हरिया ने पहली बार यह पुरस्कार जीता है.

Exit mobile version