Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Kalinganagar plant: टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में हादसा, पोलैंड निवासी कर्मचारी की मौत

Kalinganagar.टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में हुए हादसे में पोलैंड के एक कर्मचारी डेमियन किमक (27) की मौत हो गयी. डेमियन किमक पेसमेल ओवाई नामक वेंडर पार्टनर के लिए काम करते थे. सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे प्लांट के एएसआरएस नंबर 2 एरिया में वे काम कर रहे थे. कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक अपने एक साथी कर्मचारी के साथ वह काम कर रहे थे. क्रेन के इंस्टालेशन का काम चल रहा था. इसी बीच उनके सिर पर चोट लग गयी, जिससे वे अचेत हो गये. उनको तत्काल टाटा स्टील मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोपहर 1.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. टाटा स्टील की ओर से बताया गया कि किमक के परिजानों को जानकारी दे दी गयी है. कंपनी की ओर से मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. घटना कैसे घटी है, इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कोई जानकारी दिया जा सकता है. कंपनी ने कहा है कि सेफ्टी गाइडलाइन का अनुपालन कराया जाता है.

Exit mobile version