Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Mine: टाटा स्टील की विजय-टू खदान में 23 दिसंबर से आर्थिक नाकाबंदी का अल्टीमेटम, झामयू ने फूंका विरोध का बिगुल

Noamundi. झारखंड मजदूर यूनियन की विशेष बैठक तेतलीघाट स्थित सामुदायिक भवन में अध्यक्ष दिनबंधु पात्रों की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई. बैठक में आगामी 23 दिसंबर से विभिन्न मांगों को लेकर टाटा स्टील की विजय-टू खदान प्रबंधन के खिलाफ आहुत अनिश्चितकालिन आर्थिक नाकेबंदी पर चर्चा की गई. बैठक में मजदूरों में सर्वसम्मति बनी की अगर 22 दिसम्बर तक कंपनी प्रबंधन हमारी सभी मांगों को यदि मान लेती है तो फिर 23 दिसंबर से होने वाली आर्थिक नाकेबंदी को वापस लिया जायेगा. अन्यथा हमारा आंदोलन तय तिथि 23 दिसंबर से शुरू होगी.आंदोलन शांतिपूर्ण होगा. बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष परमेश्वर बुरमा, महासचिव दुलाल चाम्पिया, सचिव कामेश्वर माझी, कोषाध्यक्ष कमल बुरमा, मुंडा रोया सिद्धु, लखन चाम्पिया, माधो सिद्धू, पंकज चाम्पिया, साधो देवगम, सुकराम सिद्धू, बागी चाम्पिया, प्रेम कोडा़, लेबेया सिधु, टूपरा चाम्पिया आदि मौजूद थे.

Exit mobile version