
Jamshedpur. टाटा स्टील की कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतु राज सिन्हा ने गम्हरिया में एक नए पावर यूटिलिटी बिल एवं कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (पीएसडी एवं यूटिलिटी बिलिंग) वीपी सिंह और डिविजनल प्रबंधक (यूटिलिटी बिलिंग) किरण कुमार भी मौजूद थे. यह नई सुविधा आईसीआईसीआई बैंक के बगल में मेघराज टॉवर की पहली मंजिल पर और लाल बिल्डिंग चौक के पास एचडीएफसी बैंक के सिटी स्टाइल के सामने स्थित है. यह उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है. यह नई पहल उपयोगिता बिलिंग सेवाओं को आधुनिक बनाने और सरायकेला – खरसावां क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए एक निर्बाध अनुभव प्रदान करने के चल रहे प्रयासों को दर्शाती है.
