Site icon Lahar Chakra

Tata Workers Union: टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को हुआ अभिनंदन, दी गयी विदाई

Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानृवित कर्मचारियों के लिए सम्मान सभा की गयी. टाटा वर्कर्स यूनियन के क्रांफ्रेंस रूम में आयोजित इस सम्मान समारोह में 18 सेवानिवृत कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया. साथ ही एक-एक गिफ्ट कूपन भी सौंपा गया. सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने किया. सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू थे. सर्वप्रथम संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों से उनका हाल जाना और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी.

साथ ही उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों का एक एक कर जबाब दिया अथवा यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. इस अवसर पर यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने भी सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी. इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने किया.

Exit mobile version