Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में एक कमेटी मेंबरों की बैठक यूनियन स्थित उनके कार्यालय में हुई.

इस दौरान सर्वप्रथम तमाम शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही यह तय किया गया कि जल्द से जल्द और बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किया जाएगा. ऐसा वेज रिवीजन हो, जो कर्मचारी के आशाओं के अनुरूप हो और पुराने ग्रेड एवं नए ग्रेड के तमाम कर्मचारियों का वेतनवृद्धि सम्मानजनक हो.

अगर ग्रेड रिवीजन से कर्मचारी खुश नहीं रहेंगे तो ऐसी परिस्थिति में हमलोग यूनियन में नए मोर्चा का गठन करेंगे.

इस दौरान कमिटी मेंबर राजेश कुमार सिंह, दिवाकर कुमार, संतोष पाण्डेय, शुभम मिश्रा, सत्यप्रकाश, अभिनंदन सिंह, बंटी पांडेय, चंदन गुप्ता, अमित कुमार जी ब्लास्ट फर्नेस हरेराम शर्मा धुरंधर प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.

Exit mobile version