Site icon Lahar Chakra

Tatanagar: रेल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सहायक मंडल अभियंता से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

Jamshedpur.भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी के नेतृत्व मे दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक मंडल अभियंता आरके वर्मा से मिला और टाटानगर रेल क्षेत्र स्थित लाल बिल्डिंग रेलवे फ़िल्टर हाउस पास के जर्ज़र सड़क व फ़िल्टर हाउस के पास जमा कचड़े का निष्पादन करने की मांग की. इसके अलावा बर्मामाइंस के रेलवे ओवरब्रिज की हालत से भी अवगत कराया. इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही  समस्या का समाधान करेंगे. प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, अनिल दुबे, संतोष सिंह आदि मौजूद थे.

Exit mobile version