Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Station: हल्दिया-आनंद बिहार एक्सप्रेस से 20 किलो गांजा पकड़ाया, तीन लोग गिरफ्तार, काफी देर रुकी रही ट्रेन

Jamshedpur. टाटानगर रेल पुलिस की डीएसपी जयश्री कुजूर के निर्देश पर रेल पुलिस टीम ने हल्दिया-आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को छापेमारी कर 20 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये लोगों का नाम छोटकी राव, आरती देवी और सुरेश कुमार है. आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गांजा को बाराद्वारी के रहने वाला गोकुल उर्फ नीलू ने भेजा है. घटना प्लेटफार्म नंबर 3 की है. ट्रेन में छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. इस दौरान ट्रेन को काफी देर तक स्टेशन के प्लेटफार्म पर ही रोककर रखा गया. इस वजह से यात्रियों ने हंगामा भी किया.

Exit mobile version