Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Station: चार माह तक टाटानगर स्टेशन प्रबंधक पद पर रहे एएल राव को दी गयी विदाई

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर एएल राव का रविवार को विदाई दी गयी. इसके पहले वे चक्रधरपुर में ऑपरेटिंग मैनेजर पद पर तैनात थे. चार माह तक टाटानगर स्टेशन प्रबंधक पद पर बने रहे. ए एल राव ने कहा टाटानगर रेलवे स्टेशन इतिहास बनते-बनते रह गया. प्रधानमंत्री का आगमन व वंदे भारत शुभारंभ मेरे लिए गौरव का क्षण था. लेकिन खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का आगमन नहीं हो पाया. इस दौरान मुख्य रूप से रेल एरिया प्रबंधक अभिषेक सिंघल,उप स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार सिंह,एसएन सिंह, राकेश राय,आरपीएफ प्रभारी मदन मोहन, एवं अन्य रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे.

Exit mobile version