Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Station: साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बागबेड़ा के सीआरपीएफ जवान की मौत

Jamshedpur. सीआरपीएफ जवान किशोर झा की साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरने से मौत हो गयी. वह बागबेड़ा के रोड नंबर-5 के रहने वाले थे. हादसे के वक्त उनके साथ उनकी पत्नी भी थी. किशोर झा प्लेटफॉर्म नंबर-4 में आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रहे थे. उन्होंने ट्रेन रुकने से पहले ही जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश की, जिससे वे स्लिप कर गये और प्लेटफॉर्म के खाली हिस्से में गिर गये. ट्रेन में मौजूद लोगों ने चेन पुलिंग की. इसके बाद ट्रेन रुकी तो उन्हें बाहर निकाला गया. इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोटें आयी थीं.

आनन-फानन में उनको टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वे अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. किशोर गया में पोस्टेड थे और छुट्टी में अपने घर बागबेड़ा आये थे. उनको पहले गीतांजली एक्सप्रेस से जाना था, लेकिन किसी कारण से उन्होंने टिकट कैंसल कराया था. सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में चढ़ रहे थे. इसी दौरान हादसे के शिकार हो गये.

Exit mobile version