Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Station: जन आहार रेस्टोरेंट के कर्मचारी की हत्या मामले में साक्ष्य के अभाव में तीन आरोपी बरी

Jamshedpur.टाटानगर स्टेशन में जन आहार रेस्टोरेंट के कर्मचारी ब्रजभूषण सिंह हत्याकांड में शनिवार को एडीजे तीन की अदालत ने आरोपी राकेश सिंह भदोरिया, बलराम सिंह कुशवाहा और विजेन्द्र सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. वहीं मुख्य आरोपी होटल का मैनेजर मो. अफजल अब भी फरार है. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने पैरवी की. घटना 20 जून 2013 की है. इस मामले में जीआरपी थाना के एएसआई महत्तिम राम के बयान पर होटल के मैनेजर मो. अफजल समेत अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जानकारी के अनुसार, ब्रजभूषण सिंह की हत्या कर की गयी थी. पुलिस के अनुसंधान में राकेश सिंह भदोरिया, बलराम सिंह कुशवाहा और विजेन्द्र सिंह की संलिप्तता पायी गयी थी. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि बाद में तीनों को हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी थी.

Exit mobile version