Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पकड़े गये लोग साहेबगंज के तीनपहाड़ नीचा टोला निवासी विशाल कुमार महतो, विष्णु कुमार महतो और प्रवीण कुमार महतो शामिल है. इनके पास से चोरी के 6 मोबाइल को जब्त किया गया है. इन लोगों द्वारा कई स्टेशनों पर घुम घुमकर मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था. लिहाजा, पुलिस की ओर से इसको पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था. इसके आधार पर पुलिस ने उसको धर दबोचा. पुलिस उनसे पूछताछ कर रीह है.
Tatanagar Station: टाटानगर स्टेशन पर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद
