Site icon Lahar Chakra

TATANGAR: आज और कल यात्रियों को होगी परेशानी, रेलवे ने टाटानगर से जुड़ीं 10 से अधिक लोकल ट्रेनें कर दी हैं रद्द, देखें ट्रेनों की पूरी सूची

Jamshedpur. टाटानगर की दस लोकल ट्रेनें 24 और 25 मार्च को रद्द की गई हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी की है. रद्द की गई ट्रेनों में टाटानगर-बरकाकाना, टाटानगर-खड़गपुर, हटिया-टाटानगर, और झारग्राम-पुरुलिया जैसी ट्रेनें शामिल हैं. अगर आप 24 या 25 मार्च को टाटानगर से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी पूछताछ केंद्र से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करें. इन दिनों यात्रा के दौरान वैकल्पिक साधनों की योजना बनाना भी बेहतर रहेगा.

रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूचीः
1. 58023/58024 टाटानगर- बरकाकाना टाटानगर पैसेंजर (दोनों दिशाओं में)
2. 58021/58022- टाटानगर खड़गपुर – टाटानगर पैसेंजर (दोनों दिशाओं में)
3. 68036 – हटिया से टाटानगर (23 और 24 मार्च को)
4. 68035 – टाटानगर से हटिया (24 और 25 मार्च को)
5. 68023/68024 – झारग्राम पुरुलिया पैसेंजर (दोनों दिशाओं में)
6. 68044/68043 – राउरकेला टाटानगर पैसेंजर (दोनों दिशाओं में)
7. 68003/68004 – टाटानगर गुआ पैसेंजर (दोनों दिशाओं में)
8. 68025/68026 – चक्रधरपुर – राउरकेला पैसेंजर (दोनों दिशाओं में)
9. 58151/58152 – बीरमित्रपुर – बरसुआं पैसेंजर (दोनों दिशाओं में)
10. 68030/68029 – झारसुगुड़ा राउरकेला पैसेंजर (दोनों दिशाओं में)

Exit mobile version