Site icon Lahar Chakra

TCPL का बढ़ा लाभ, दूसरी तिमाही में 367.21 करोड़ रुपये रही कमाई

Oplus_131072

New Delhi.. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लि. (टीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में मामूली बढ़कर 367.21 करोड़ रुपये रहा. टीसीपीएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 363.92 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था. समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 12.87 प्रतिशत बढ़कर 4,214.45 करोड़ रुपये हो गयी. एक साल पहले इसी तिमाही में यह 3,733.78 करोड़ रुपये थी. टीसीपीएल को पहले टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड (टीजीबीएल) के नाम से जाना जाता था. कंपनी का का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 15.61 प्रतिशत बढ़कर 3,836.18 करोड़ रुपये हो गया.

Exit mobile version