
Jamahedpur.जमशेदपुर के टेल्को स्थित प्रकाशनगर में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है, जिसमें वे लोग साफ तौर पर गोली चलाते दिख रहे है. बताया जाता है कि आइस्क्रीम के डिस्ट्रीब्यूटर नवीन सिंह के साथ दो दिन पहले ही कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया था. वे लोग चोरी करते हुए पकड़े गये थे. बाद में लड़कों को टेल्को थाना में पकड़कर रखा गया था.टेल्को थाना में बाद में समझौता के आधार पर लड़को को छोड़ दिया गया था. इसके बाद यह घटना घटी है. इस कारण उस घटना के कनेक्शन में ही अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, ऐसा अंदेशा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आइस्क्रीम डिस्ट्रीब्यूटर के कार्यालय के अंदर खोखा मिला है जबकि अंदर के दीवार में भी गोली के निशान मिले है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
