Lahar Chakra

Jamshedpur: 15 फ़ीट गणेश पूजा पंडाल टेल्को का हुआ भूमिपूजन।

जमशेदपुर:20 अगस्त 23:

विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा को लेकर जमशेदपुर में तैयारी प्रारंभ हो चुकी हैं । 19 सितंबर को होने वाले गणेश पूजा को लेकर टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में 15 फ़ीट गणेश पूजा पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।

मुख्य यजमान के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा उपस्थित हुए। पुरोहित के द्वारा पूरे विधि विधान से भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।

भूमिपूजन करने पहुँचे दिनेश कुमार ने बताया कि टेल्को कोलोनी के युवाओं के द्वारा निरंतर कई वर्षों कमिटी के अध्य्क्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य गणेश पूजा पंडाल का निर्माण होता आ रहा हैं। साथ ही 15 फ़ीट की गणेश जी की मूर्ति अलौकिक दिखती हैं। यहाँ की भव्य प्रतिमा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रखती हैं। टेल्को क्षेत्र के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से इससे देखने भक्तगण आते हैं।

भूमि पूजन में मुख्य रूप से कमिटी के अध्यक्ष विकाश शर्मा, अधीरज तिवारी, इक़बाल सिंह,रितेश शरण,शाहिद शर्मा, अजित जायसवाल,जितेंद्र उपाध्या, सतीश सिंह, सचिन भारद्वाज,दिलीप कुमार, बाबला सॉइन,संजय,आशु सिंह,अरविन्द सिंह, आशीष साहू,नयन राजा,सुभम ओझा, आशुतोष त्रिपाठी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कुमार मनीष,9852225588

Exit mobile version