Site icon Lahar Chakra

Telco News: टेल्को में घर पर पेंट करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Jamshedpur. टेल्को थानांतर्गत जेम्को के पास बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आते जादूगोड़ा के लुपीडीह के रहने वाले नारायण महाली (45) की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है. घटना शनिवार दोपहर की है. नारायण महतो पेशे से मकान का रंग रोगन करने का काम करते थे. शनिवार को वह जेम्को में एक नये मकान में पेंट करने का काम कर रहा था. उसी दौरान छत पर पेंट करने के दौरान कोई सामान बिजली के तार के संपर्क में आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आस पास के लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो लोगों ने बिजली विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

Exit mobile version