Site icon Lahar Chakra

Tata Motors के कर्मियों के लिए टेल्को यूनियन ने मांगा 20 प्रतिशत बोनस, प्लांट हेड व श्रमायुक्त को भेजी प्रति

Jamshedpur . टाटा मोटर्स प्लांट के कर्मचारियों को सालना बोनस 20 प्रतिशत देने की मांग की गयी है. टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव प्रकाश कुमार, वाइस प्रेसिडेंट आकाश दुबे ने प्लांट हेड को पत्र भेज कर यह मांग रखी है. पत्र की प्रतिलिपि श्रमायुक्त को भी भेजी है. श्रम अधीक्षक ने इस मामले में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को पत्र देकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवगत कराने को कहा है. प्रकाश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से कंपनी घाटे से ऊबर चुकी है. कंपनी के विकास और सफलता के लिए कर्मचारियों का अथक प्रयास है. 20 प्रतिशत बोनस कर्मचारियों को देने से उनका मनोबल बढ़ेगा और सकारात्मक और उत्पादक कार्य वातावरण को बढ़ावा मिलेगा. प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंध भी मजबूत होंगे. इस मामले के प्रबंधन की ओर से सार्थक पहल की उम्मीद है.

Exit mobile version