Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह में घर के पास शराब पीने से मना किया, तो बदमाशों ने पूरे परिवार को पीटा

JAMSHEDPUR. परसुडीह के खासमहल चार खंभा के पास घर के सामने महिला ने शराब पीने से मना किया, तो नशे में धुत युवकों ने घर में घुस कर परिवार के सभी लोगों की पिटाई कर दी. मारपीट में तुलसी पूर्ति, मोटू पूर्ति, छोटू पूर्ति और चाचा नंदलाल सरदार जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया.

घटना के संबंध में तुलसी पूर्ति ने बताया कि दो बाइक पर सवार कुछ लड़के उनके घर के पास शराब पी रहे थे. उस दौरान उन्होंने घर के सामने शराब नहीं पीने की बात की. इस बात को लेकर बदमाशों ने घर में प्रवेश कर सभी की पिटाई कर दी. उसके बाद सभी मौके से फरार हो गये.

Exit mobile version