Site icon Lahar Chakra

Saraikela-Sini मार्ग पर संजय नदी के पास से युवक का मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Saraikela. सीनी-सरायकेला मार्ग पर स्थित संजय नदी के पास से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है. पुलिस उसकी पहचान में जुटी है. थाना प्रभारी हीरालाल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि संजय नदी पुल के समीप एक शव पड़ा है. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए ले आयी. पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की. लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि संभवत मिर्गी से पीड़ित होने के कारण पानी में गिरने से मौत हो गयी होगी. हालांकि, पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है.

Exit mobile version