
Aadityapur. कांड्रा-चांडिल रेलवे स्टेशन के मध्य कांड्रा थाना अंतर्गत पोल संख्या 290/एस 4 के पास से पुलिस ने रेल पटरी से एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया. मृतक की पहचान कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में रहने वाले झारखंड आंदोलनकारी वरूण चक्रवर्ती के रूप में की गयी. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गयी. मूल रूप से बंगाल के निवासी स्व चक्रवर्ती ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभायी थी. आंदोलन को लेकर करीब 40 वर्ष पूर्व वे अपना वास्तविक घर छोड़ कांड्रा में ही रहने लगे थे. उन्हें झारखंड आंदोलनकारी का पेंशन मिलता था.
